रंजिशन घर में घुसकर तोड़फोड़ व चोरी की घटना में अभियुक्त गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा व नकदी बरामद।।

रंजिशन घर में घुसकर तोड़फोड़ व चोरी की घटना में अभियुक्त गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा व नकदी बरामद।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा तोड़फोड़ व चोरी की घटना से संबंधित 01 अभियुक्त तिलक राज को गिरफ्तार किया गया।। वादी निवासी ग्राम सुजहा, थाना व तहसील रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना रानीगंज पर तहरीर दी गई थी कि पूर्व में दर्ज मुकदमा सं0 0392/25 की रंजिश के कारण विपक्षी तिलक राज, मिलन राज, सुशील कुमार, राहुल सहित अन्य परिजनों द्वारा एकराय होकर फावड़ा, सब्बल व लोहे की रॉड से लैस होकर वादी के घर में घुसकर निर्माणाधीन दीवार व सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त किया गया तथा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा घर में रखा नकद ₹8000, बैंक पासबुक, आधार कार्ड व मोबाइल फोन भी उठा ले जाया गया । इस संबंध में थाना रानीगंज पर मु0अ0सं0 455/25 धारा 191(2)/333/324 (4)/305/352/131 BNS बनाम 08 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रभात कुमार सिंह मय हमराह का0 नारायण जी, का0 आशीष कुमार, म0कां0 दिव्या, आरक्षी राजू गौड, आरक्षी दशरथ पटेल मय चालक हे0का0 मनोज भटनागर द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 455/25 धारा 191(2)/333/324 (4)/305/352/131 BNS थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त तिलक राज पुत्र रामदास यादव उम्र करीब 46 वर्ष निवासी ग्राम्राम सुजहा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया है ।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें