जनरेटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो जनरेटर व घटना में प्रयुक्त जेसीबी बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर,सिद्धार्थनगर। 
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसका बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जनरेटर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए दो जनरेटर सेट और घटना में प्रयुक्त एक जेसीबी बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 59/2026 धारा 305(1), 324(2), 317(2) BNS से संबंधित आरोपी को रेलवे क्रॉसिंग कस्बा उसका बाजार के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन कुमार पुत्र बलिराम निवासी उसका राजा, थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चोरी के दो जनरेटर सेट तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक जेसीबी मशीन बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतकुमार यादव, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र और हेड कांस्टेबल जय प्रकाश कुशवाहा की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।












