प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी”मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद में “जनपद में अगले 24 घण्टे में वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी”मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद में “जनपद में अगले 24 घण्टे में वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक:-27/05/2026गाजियाबाद अंजनी कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद में अगले 24 घण्टे में वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना (औरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है, ऐसी स्थिति में आम जनमानस से अनुरोध / अपील है कि कृपया भारी वर्षा / ओलावृष्टि के दौरान निम्न उपाय / सावधानियां अपनाएं:-रेडियो/टेलीविजन / सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें।पुराने जर्जर भवनों कच्ची दीवारों से सावधान रहें।अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें। विद्युत तार/विद्युत पोल के नीचे अथवा आसपास न खड़े हों। खेतों में पहले से ही कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रख लें। कृषक भारी वर्षा/ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर न जाएं।मौसम के बारें में और अधिक जानने के लिए प्ले स्टोर से सचेत ऐप डाउनलोड कर सकते है। किसी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 108/102 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।बच्चों एवं बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान घरों के अन्दर रखें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें