अलीगढ़ से मुंबई का सफर होगा और भी आसान, जुलाई से चल सकती है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
अलीगढ़/मंडल संवाददाता (अमित चौहान)उत्तर भारत से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक का सफर अब और भी तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक होने वाला है। जुलाई माह से अलीगढ़ से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। इस ट्रेन का संचालन बरेली, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल होते हुए मुंबई तक किया जाएगा।
पहली बार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
अब तक देश में वंदे भारत चेयर कार ट्रेनों का ही संचालन होता रहा है, लेकिन यह पहली बार होगा जब यात्रियों को स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। इस नई पीढ़ी की ट्रेन में सफर न सिर्फ तेज़ होगा, बल्कि यात्रियों को आरामदायक और प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी।
ट्रायल पूरा, स्पीड 160 किमी प्रति घंटा
इस ट्रेन का स्पीड ट्रायल पहले ही 160 किमी/घंटा की रफ्तार से सफलतापूर्वक किया जा चुका है। ट्रेन में AC स्लीपर कोच – थ्री टियर, टू टियर और फर्स्ट क्लास की सुविधाएं होंगी।
823 यात्री एकसाथ कर सकेंगे सफर
इस ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के बैठने और लेटने की व्यवस्था होगी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
संभावित रूट
ट्रेन का प्रस्तावित मार्ग निम्नलिखित है:
बरेली → चंदौसी → अलीगढ़ → आगरा → ग्वालियर → झांसी → भोपाल → मुंबई
क्या होगा फायदा?
इस नई ट्रेन सेवा से उत्तर भारत खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को मुंबई तक का सफर तेज़, सस्ता और आरामदायक हो जाएगा। व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को इससे बहुत राहत मिलेगी।
नोट: रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन का संचालन जुलाई से प्रारंभ किया जा सकता है, हालांकि अंतिम घोषणा रेलवे बोर्ड द्वारा जल्द की जाएंगी।












