Bareilly: स्पा की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट बेनकाब, मकान मालिक गिरफ्तार

बरेली में गैलेक्सी स्पा की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट बेनकाब, मकान मालिक गिरफ्तार

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार, 27 मई 2025 को एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए मकान मालिक मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने अपने तीन मंजिला मकान को किराए पर देकर उसमें गैलेक्सी स्पा की आड़ में देह व्यापार चलाने की अनुमति दी थी।

इससे पहले, 18 मई को पुलिस ने कर्मचारी नगर चौराहे के पास स्थित मकान पर छापा मारा था, जहां छह युवतियां और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। पुलिस ने मौके से 13,530 रुपये नकद, 10 स्मार्टफोन, दो फोन-पे क्यूआर कोड, सेक्सवर्धक दवाइयां और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया था।

पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी और बेहतर जीवनशैली की लालसा में इस दलदल में फंसीं। इस रैकेट की सरगना रविना नामक महिला बताई जा रही है, जो फिलहाल फरार है।

पुलिस की कार्रवाई इज्जतनगर पुलिस और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। अब तक इस मामले में आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अनैतिक कार्यों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

पांच दिन पहले भी संजय नगर के संभव होटल में इसी तरह की कार्रवाई में सात महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार किए गए थे।

ये भी पढ़ें अलीगढ़ से मुंबई का सफर होगा और भी आसान, जुलाई से चल सकती है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया