अलीगढ़ : एक ही परिवार ने 16 मुकदमे दर्ज कराए, SC/ST आयोग की टीम ने की जांच

अलीगढ़ : एक ही परिवार ने 16 मुकदमे दर्ज कराए, SC/ST आयोग की टीम ने की जांच

मंडल ब्यूरो : अमित चौहान

अलीगढ़। इगलास क्षेत्र के हस्तपुर गांव में एससी/एसटी एक्ट के तहत एक ही परिवार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है। इसी मामले की जांच के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम गांव पहुंची। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर दर्ज मुकदमों, उनकी स्थिति और मुआवजे से जुड़ी जानकारियां एकत्र कीं। टीम ने प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।बताया जा रहा है कि हस्तपुर गांव के इस परिवार ने बीते 15 वर्षों में कुल 16 मुकदमे दर्ज कराए। इनमें से पांच मुकदमों में पुलिस ने एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगा दी है, जबकि बाकी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके मुकदमों पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही और आए दिन उन्हें जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने आयोग के समक्ष सुरक्षा की मांग रखी है।वहीं, गांव के कई ग्रामीणों और विपक्षियों का कहना है कि परिवार द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं और इनका उद्देश्य केवल मुआवजा वसूलना है। ग्रामीणों ने आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की।

जांच टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनी और प्रशासन को निर्देश दिया कि इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जाए तथा निष्पक्ष रिपोर्ट आयोग को उपलब्धकराई गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें