एटा में शराब ठेके पर चोरी: नकदी, पेटियां और इनवर्टर बैटरी ले गए चोर

एटा में शराब ठेके पर चोरी: नकदी, पेटियां और इनवर्टर बैटरी ले गए चोर

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हत्सारी गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने देशी शराब के ठेके को निशाना बना लिया। चोरों ने ठेके में रखी गुल्लक से हजारों रुपये की नगदी, शराब की कई पेटियां और इनवर्टर बैटरी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह ठेका संचालक को हुई तो हड़कंप मच गया। ठेके पर लगे CCTV कैमरों में दो संदिग्ध चोर कैद हुए हैं, जो घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरों ने वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

सूचना पर अलीगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग रात में जागकर चौकसी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें