प्रतापगढ़ बाबागंज ब्लाक मे पशुपालक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़ बाबागंज ब्लाक मे पशुपालक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

बाबागंज: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज ब्लॉक और आसपास के विकास खंडों में पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुधन की उत्पादकता में सुधार के लिए एक दिवसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रहे खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नाथ पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने पशुपालकों को बताया कि ये शिविरों का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है। उन्नत वैज्ञानिक विधियों से पशुपालन, पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता में वृद्धि करना.
कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉक्टर विनय कुमार द्विवेदी ने पशुपालकों को अनेक जानकारियों से अवगत कराया
पशुओं के लिए सही पोषण और चारे का प्रबंधन.
टीकाकरण व रोग नियंत्रण: खुरपका-मुँहपका (FMD) जैसी बीमारियों से बचाव.
आधुनिक प्रबंधन: दुधारू पशुओं की देखभाल और वैज्ञानिक तरीके से डेयरी प्रबंधन.
डिजिटल सेवाएँ: ‘भारत पशुधन ऐप’ के माध्यम से टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान के डेटा को फीड करने का प्रशिक्षण.
सहभागी: स्थानीय पशुपालक, पैरावेट (पशु चिकित्सा कार्यकर्ता), और वैक्सीनेटर वैज्ञानिक तरीके अपनाने से पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। नियमित टीकाकरण और सही आहार से पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि होती है.
सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी गई
यह शिविर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित किए जाते हैं जिससे पशुपालकों को इसका सीधा लाभ उन तक पहुंच पाता है
कार्यक्रम में अंकित सिंह , रमेश पांडेय,हरि प्रकाश शुक्ला, अयोध्या प्रसाद,अमन पटेल, मोनू यादव, सुशील सरोज, के साथ भारी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे |

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया