मिनीकिट/बीज की ई—लॉटरी हेतु करें आवेदन,पोर्टल पर बीज हेतु बुकिंग हो चुकी है प्रारम्भ: उप कृषि निदेशक

मिनीकिट/बीज की ई—लॉटरी हेतु करें आवेदन,पोर्टल पर बीज हेतु बुकिंग हो चुकी है प्रारम्भ: उप कृषि निदेशक

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद। श्री रामजतन मिश्र, उप कृषि निदेशक गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम अन्तर्गत जायद मौसम 2026 में गन्ना के साथ दलहनी फसल (उर्द एवं मूंग) की अन्तः फसली हेतु उर्द एवं मूंग का निःशुल्क बीज नियमानुसार वितरित किया जायेगा। जनपद के इच्छुक कृषक जो

इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें कृषि विभाग के दर्शन-2 पोर्टल पर दिये गये लिंक https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर अनिवार्य रूप से बुकिंग/आवेदन करना होगा

तत्पश्चात् ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित कृषकों को मिनीकिट/बीज का वितरण राजकीय बीज गोदामों से पीओएस मशीनों द्वारा किया जायेगा।

महत्वपूर्ण बिन्दुः- ई लॉटरी के माध्यम से चयनित कृषकों को सम्बंधित विकास खण्ड स्थित राजकीय बीज भण्डार से पीओएस के माध्यम से बायोमैट्रीक प्राप्त करते हुए निःशुल्क बीज का वितरण किया जायेगा।

कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही मिनीकिट / बीज हेतु बुकिंग/आवेदन कर सकेंगे। गन्ना अन्तः फसली हेतु एक गन्ना उत्पादक कृषक को अधिकतम 1 हे० क्षेत्रफल हेतु निःशुल्क बीज वितरण किया जायेगा।

चयनित कृषकों में से प्रत्येक कृषक को 1 हे० हेतु अधिकतम 20 किग्रा० उर्द अथवा 20 किग्रा० मूंग का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

कृषि विभाग जनपद के सभी कृषकों से अपील करता है कि पोर्टल पर बीज हेतु बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है उक्त लिंक के माध्यम से अपना आवेदन/बुकिंग करके इस योजना का लाभ उठायें।

ये भी पढ़ें रबी फसलो में सामायिक कीट/रोग के प्रकोप की सम्भावना के दृष्टिगत बचाव एवं प्रबन्धन हेतु जिला कृषि रक्षा अधिकारी की एडवाइजरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें