नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान, 12 खाद्य नमूने जांच को भेजे

नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान, 12 खाद्य नमूने जांच को भेजे

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी गौतम बुद्ध नगर: जनपदवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आगामी नववर्ष के मद्देनज़र सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीमों ने जनपद भर में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने संग्रहित किए।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग–अलग टीमों ने एक साथ विभिन्न रेस्टोरेंट व फूड आउटलेट्स पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए निरीक्षण और नमूना संग्रहण किया। इस दौरान कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि गौर सिटी मॉल ग्रेटर नोएडा वेस्ट, कमर्शियल बेल्ट अल्फा, यमुना एक्सप्रेसवे जेवर, नॉलेज पार्क, सेक्टर-46 नोएडा तथा सेक्टर-18 डीएलएफ सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों से कबाब, वेज फ्राइड राइस, पनीर पेटीज, कुकिंग ऑयल, पनीर टिक्का, टोमेटो प्यूरी, पिज्जा, बिरयानी ग्रेवी और चाय जैसे खाद्य व पेय पदार्थों के नमूने लिए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई नमूना मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपदवासियों को गुणवत्ता युक्त और सुरक्षित खाद्य सामग्री ही उपलब्ध हो।

ये भी पढ़ें जनपद मैनपुरी में स्वच्छता अभियान: फूड इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने ठेलों का किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें