जनपद एटा के धुमरी काली नदी पुल के नीचे मिले कई गायों के अवशेष, इलाके में हुआ तनाव

जनपद एटा के धुमरी काली नदी पुल के नीचे मिले कई गायों के अवशेष, इलाके में हुआ तनाव

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र अंतर्गत धुमरी काली नदी के पुल के नीचे कई गायों के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा अवशेष देखे जाने के बाद तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष जैथरा रितेश राठौर को दी गई। सूचना मिलते ही जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतेश गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही थाना जैथरा, जसरथपुर, अलीगंज, नया गांव, राजा रामपुर व बागवाला समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। घटना की जानकारी फैलते ही गौरक्षा संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। पुलिस एवं गौरक्षा संगठनों की मौजूदगी में नमूने लिए गए तथा जेसीबी की मदद से नियमों के अनुसार अवशेषों का निस्तारण कराया गया। पुलिस ने गौरक्षा कार्यकर्ताओं को जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
गौरक्षा कार्यकर्ताओं ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और पूरे मामले का शीघ्र खुलासा करने की अपील की। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

थाना जैथरा पुलिस के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है, ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें