जनपद मैनपुरी में स्वच्छता अभियान: फूड इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने ठेलों का किया निरीक्षण
मंडल संवाददाता अमित चौहान

क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फूड इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिलन चाऊमीन कॉर्नर, सैनी मैगी टी स्टाल, सुमित फास्टफूड कॉर्नर सहित कई अन्य ठेलों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान फूड इंस्पेक्टर ने संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा खुले में खाद्य पदार्थ न रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही खाने में रंगों (कलर) के प्रयोग से होने वाली मिलावट पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थों का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई। फूड इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित ठेला संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान से क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी है।












