भारतीय जनता पार्टी सीहोर के द्वारा संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया

भारतीय जनता पार्टी सीहोर के द्वारा संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया

संवाददाता पवन सूर्यवंशी सीहोर

भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा संत रविदास की जयंती के अवसर पर विधायक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति द्वारा संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि संत रविदास जी केवल एक संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के महान प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, समरसता और मानव गरिमा का संदेश दिया। ऐसे समय में जब समाज अनेक प्रकार की विभाजनकारी सोच से जूझ रहा है, संत रविदास जी के विचार हमें जोड़ने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का सपना ऐसा समाज था जहाँ कोई ऊँच-नीच न हो और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिले। भारतीय जनता पार्टी उनके इन्हीं विचारों को आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुँचाने के लिए कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के आदर्शों को अपने आचरण में उतारते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीहोर विधायक सुदेश राय ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सीहोर विधायक सहित भारी मात्रा में जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की