अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
संवाददाता महेश शुक्ला
थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अस्थवां में अवैध अपमिश्रित/कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने लगभग डेढ़ कुंतल लहन नष्ट किया और 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ प्रेमलाल सरोज को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 10/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के आदेश निर्देश के क्रम में की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है, जो कि पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर एक बड़ा सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें चोरों का आतंक, एक बार फिर असफल प्रयास












