एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिजोर थाना पुलिस ने 46 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ 2 तस्करों को दबोचा

एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिजोर थाना पुलिस ने 46 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ 2 तस्करों को दबोचा

जिला संवादाता काव्यांश रावत जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त दिनेश पुत्र वासुदेव निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर के कब्जे से 18 पव्वे अवैध देशी शराब तथा मोहन बाबू पुत्र रामस्वरूप निवासी फफोतू थाना रिजोर के कब्जे से 28 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। कुल 46 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आकाश सिवाच, उपनिरीक्षक अमीर अहमद, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार एवं कांस्टेबल सुशील कुमार की अहम भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें