हाथरस में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

हाथरस में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

मंडल संवाददाता अमित चौहान

हाथरस। अलीगढ़ संभाग के जनपद हाथरस में बुधवार 13 मई 2026 को प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहा। प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा शोर प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। “शोर मुक्त हाथरस” अभियान के तहत अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनधिकृत प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें और न ही किसी अन्य को ऐसा करने दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच कर चालान एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों का कहना है कि तेज आवाज वाले हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर से आमजन, मरीजों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी होती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें