प्रतापगढ़ में माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़ – प्रतापगढ़ में माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़ जिले में पुलिस-प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात माफिया छविनाथ यादव की करोड़ों की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली।

थाना मानिकपुर क्षेत्र से जुड़े इस गैंगस्टर की 1 करोड़ 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति प्रशासन ने जब्त की है। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और संपत्ति पर बुलडोज़र चलाकर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब अवैध कमाई किसी भी कीमत पर बख्शी नहीं जाएगी।

छविनाथ यादव प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया है और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अधिकारियों का कहना है कि माफिया नेटवर्क को तोड़ने और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोग इसे सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त नीति का सीधा असर मान रहे हैं, जिसके तहत माफियाओं की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें कुंडा ब्लॉक के मिरिया ग्राम सभा में मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें