प्रतापगढ़ में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गोली
स्थान: प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश | रिपोर्ट: संवाददाता
प्रतापगढ़: जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
एसपी ने गठित की कई टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
यह घटना दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव की बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें बड़ारी गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, प्रशासन खामोश












