प्रतापगढ़ में भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला बैठक एवं बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि “संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ सशक्त होगा, तभी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
बैठक में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, रामपुर खास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह तथा बाबागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी जिला बैठक एवं बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्ययोजना और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को प्रभावी और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।












