नागरिक सुरक्षा वार्डनों को दिया गया क्षमता निर्माण प्रशिक्षण
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी. गाजियाबाद:
भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रायोजित निर्देशों के क्रम में नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के वार्डन/स्वयंसेवकों को क्षमता निर्माण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी/नियंत्रक महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (नगर)/उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के निर्देशन में यह प्रशिक्षण तृतीय सत्र के रूप में दिनांक 19 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक हाईटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, दिल्ली-हापुड़ बाईपास, एनएच-09, गाजियाबाद में संचालित किया जा रहा है।दिनांक 22 दिसंबर 2025 को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में सर्वप्रथम श्री गुलाम नबी, सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा बचाव सेवा के अंतर्गत आने वाले कार्यों, बचाव कार्यों में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं विभिन्न बचाव प्रयोगों का परिचय दिया गया। इसके पश्चात श्री रविंद्र सिंह, सब-इंस्पेक्टर, 8वीं बटालियन एनडीआरएफ गाजियाबाद द्वारा बचाव दल की संरचना, प्रयुक्त उपकरण, बचाव के सिद्धांत, भवनों के प्रकार, भवन ध्वस्तीकरण की परिस्थितियां, ध्वस्त भवन का सर्वेक्षण, बचाव के विभिन्न चरणों तथा ध्वस्त भवन में प्रवेश के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से व्याख्यान दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री हर्ष वर्मा (डिवीजनल वार्डन, आरक्षित), श्री दीपक अग्रवाल (डिवीजनल वार्डन, टाउन हॉल प्रखण्ड) एवं श्री तुषार शर्मा (आई.सी.ओ. टाउन हॉल) सहित नागरिक सुरक्षा के समस्त स्टाफ एवं वरिष्ठ वार्डनों द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।












