गृह कलह के बीच कार्डर की पत्नी ने लगाई फांसी: फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी।

गृह कलह के बीच कार्डर की पत्नी ने लगाई फांसी: फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गिरौरा गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारी कौशल किशोर की 43 वर्षीय पत्नी पुष्पा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, पुष्पा का अपनी बेटी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वे अपने कमरे में चली गईं और काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। संदेह होने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्हें पुष्पा फंदे पर लटकी मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। कौशल किशोर, जो घटना के समय ड्यूटी पर थे, बताया कि रात करीब 2 बजे उनकी बेटी ने फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें