लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर बवाल: माल्यार्पण को लेकर विवाद, फायरिंग और पथराव में कई घायल

लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर बवाल: माल्यार्पण को लेकर विवाद, फायरिंग और पथराव में कई घायल

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

लखनऊ के बंथरा नगर पंचायत क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय तनाव फैल गया, जब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पथराव, मारपीट के साथ फायरिंग तक की नौबत आ गई। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजकों ने बंथरा नगर पंचायत की चेयरमैन रामावती रावत के बेटे रंजीत रावत को माल्यार्पण के लिए आमंत्रित किया था। रंजीत रावत चार लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि पहले बुद्ध वंदना (प्रार्थना) होनी चाहिए थी, उसके बाद माल्यार्पण किया जाना था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विरोध के बाद रंजीत रावत के समर्थक आक्रोशित हो गए और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले, सरियों से हमला किया गया और दो राउंड फायरिंग भी हुई। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान करन गौतम (20), विशाल गौतम (17) और सरवन (25) के रूप में हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

थाने में भी बढ़ा बवाल

मारपीट के बाद एक पक्ष के करन और विशाल शिकायत दर्ज कराने बंथरा थाने पहुंचे। आरोप है कि रंजीत रावत के समर्थक भी वहां पहुंच गए और थाने परिसर में ही उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों युवकों को तत्काल कार्यालय के अंदर सुरक्षित कर दिया।
इस दौरान समर्थकों की धक्का-मुक्की में थाना कार्यालय के दरवाजे का शीशा टूट गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए थाने में बैठाकर पूछताछ शुरू की।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया