भाजपा बापोली मंडल की हुई बैठक सम्पन्न
देश में पेट्रोलियम पढ़ार्थो की कोई कमी नहीं, कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगो को समझाये कि वे विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहो से बचे -अमरजीत सिंह कोहली ।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
बापौंली मंडल के कार्यकर्ता संगठन द्वारा निर्देशित सभी कार्य पूरी लग्न पूरा करेंगे – सुमित
पानीपत 14 अप्रैल ( ) देश में पेट्रोलियम पदार्थों का कोई अभाव नहीं है बल्कि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें समझाएं कि वे विपक्ष द्वारा फलाई गई अफवाहों से बचें। विपक्ष जानबूझकर देश में अफरा तफरी का माहौल पैदा करना चाहता है। यह शब्द बापोली मंडल भाजपा प्रभारी सरदार अमरजीत सिंह कोहली ने मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक में एक निजी गार्डन के सभागार में कहे। अमरजीत सिंह कोहली ने कहा कि जब पूरी दुनिया के माल वाहक़ जहाज फारस की खाड़ी में फंस गए थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सफल कूटनीति से भारत के जहाजों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित कर भारत देश की विदेश नीति का दुनिया में लोहा मनवाया ।
अमरजीत सिंह कोहली ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराएं तथा योजनाओं के बारे बताये। बैठक के प्रारम्भ में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किये। संविधान निर्माता भारत रतन बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती उनको नमन किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये । इस दौरान भारत माता की जय तथा वन्देमातरम के गगन भेदी नारे लग रहें थे। राष्ट्र गीत वन्देमातरम के गायन से बैठक आरम्भ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित रावल ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों को पूरा करेंगे। सुमित रावल ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़ कर सुनाई तथा कार्यकर्त्ताओं का वृत भी लिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सोम सिंह ने किया।
बैठक में उपस्थित
सभी कार्यकर्ताओं ने जीपीएस लोकेशन सहित अपनी ऑनलाइन उपस्थित संगठन द्वारा निर्धारित ऐप पर दर्ज की। राष्ट्र गान जन मन के गायन के साथ बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य से रूप बिट्टू ताजपुर अनिल रावल, राजेश्वर रावल तथा सनी वर्मा आदि सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें प्रेषक सरदार अमरजीत सिंह कोहली(भाजपा मंडल प्रभारी बापौंली ). सम्पर्क सूत्र 9813516215












