“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : नेहा शर्मा।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का युगांतरकारी निर्णय : नेहा शर्मा
भाजपा ने महिलाओं के हितों की सुरक्षा के लिए जितने नियम कानून बनाए उतने किसी सरकार ने नहीं बनाए : नेहा शर्मा
पानीपत 14अप्रैल। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में सशक्त भागीदार और निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में मोदी सरकार का एक निर्णायक कदम है। उन्होंने इस अधिनियम को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णय बताया। नेहा शर्मा नें मंगल वार को पानीपत भाजपा कार्यालय में नारी वंदन विधेयक पर एक विचार गोष्ठी में कही नेहा शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया यह कानून देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और अधिकारों का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज हर महिला के लिए गर्व ओर गौरव का विषय है कि मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने जा रही है। नेहा ने कहा कि भविष्य में इस महत्वपूर्ण कानून से लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होगा जो भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी सहभागी ओर समतामूलक समाज की स्थापना करने में एक निर्णायक कदम होगा। उन्होंने ने कहा कि महिला सुंदर श्रृष्टि के संचालन का आधार है और मां से बड़ा सम्मान किसी नहीं दिया जाता। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रेषक एवं जानकरी हेतु सम्पर्क हेतु। नेहा शर्मा, फोन no 9034021670












