किशनपुर में मछली पकड़ने के विवाद पर बवाल: पिता-पुत्र को पीटा, दोनों गंभीर रूप से घायल

किशनपुर में मछली पकड़ने के विवाद पर बवाल: पिता-पुत्र को पीटा, दोनों गंभीर रूप से घायल

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव किशनपुर में शनिवार शाम मछली पकड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, किशनपुर निवासी 60 वर्षीय कृपाल सिंह और उनके 30 वर्षीय बेटे विजय रतन पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपी पक्ष का कुछ दिन पहले गांव के अन्य लोगों से नदी में मछली पकड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें विशाल नामक युवक घायल हुआ था। इसी बात को लेकर शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे विजय रतन ने जब आरोपी से पूछताछ की, तो वह भड़क गया और अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। विजय रतन को पीटे जाते देख जब उनके पिता कृपाल सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें