पिलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पिलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता अमन अहमद

एटा। पिलुआ पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त कृष्णपाल उर्फ रामराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को सफलता उस समय मिली जब अभियुक्त संदिग्ध हालात में घूमता मिला। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि अभियुक्त पर पहले से ही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जोगेन्द्र उपाध्याय, हेड कांस्टेबल इकरार खान और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal