मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोंडा में देवीपाटन एवं बस्ती मंडल के विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित लोक निर्माण विभाग की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
मुख्यमंत्री जी ने मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, स्वामीनारायण मंदिर, मखौड़ा धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 प्रमुख मार्गों के विकास को स्वीकृति प्रदान की।
साथ ही, उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औद्योगिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथ मिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।












