सहारनपुर पुलिस का ऑपरेशन सवेरा: 115 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस का ऑपरेशन सवेरा: 115 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर सहारनपुर क्षेत्र

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सहारनपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 115 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सहारनपुर पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऑपरेशन सवेरा के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।

संदेश:”नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” — सहारनपुर पुलिस का यह अभियान समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal