ताप्ती परिसर ताप्ती परिसर में सोमवार 27 अप्रैल 2026 से सिटीबस सुविधा लागू।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।
पूर्व राष्ट्रीय मानव अधिकार सचिव, पूर्व निगरानी समिति वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेश अग्रवाल जी ने बताया की पीएमएवाय योजना में बनी ताप्ती परिसर रहवासियो द्वारा 39000/- मेंटेनेंस देने के बाद भी मिलने वाली सुविधाओं से वंचित थे। कचरा गाड़ी अस्पताल स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल, सुरक्षा गार्ड, पीने का पानी, पुलिस चौकी और बस सुविधा जैसी अन्य समस्याओं को लेकर हमने शासन प्रशासन को ज्ञापन सोपा था। जिस पर अमल कर नगर निगम आयुक्त ने दौरा किया। दौरे के दौरान ताप्ती परिसर रेहवासी संघ से राकेश मंडलोई, रतनलाल शर्मा, सूरज खोले, विक्रम राणा, विक्रम कुशवाह, मौर्य माली, राजकुमार गुप्ता, रमेश चंद्र शर्मा, लोकेश साहू, महेंद्र खटीक मौजूद थे। निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया कि 15 दिवस में ही सभी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। इसी के चलते सिटी बस सुविधा सोमवार से प्रारंभ की जा रही है।












