महिला सहायता प्रकोष्ठ की सराहनीय पहल, 02 परिवारों को टूटने से बचाया।

महिला सहायता प्रकोष्ठ की सराहनीय पहल, 02 परिवारों को टूटने से बचाया।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग की दिशा में कार्यरत महिला सहायता प्रकोष्ठ ने सराहनीय पहल करते हुए आपसी मतभेदों में उलझे 02 परिवारों को टूटने से बचा लिया।

प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं क्षेत्राधिकारी नमिता सिंह के प्रयासों से अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच संवाद स्थापित कराया गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के गिले-शिकवे दूर कर आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया गया।

महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से दंपतियों ने आपसी विश्वास और सौहार्द के साथ नए सिरे से जीवन शुरू करने का संकल्प लिया।

प्रकोष्ठ द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके और परिवारों का विघटन रोका जा सके।

ये भी पढ़ें महेशगंज थाने में पीड़ित महिलाओं की नहीं हो रही सुनवाई, कार्रवाई की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें