महेशगंज थाने में पीड़ित महिलाओं की नहीं हो रही सुनवाई, कार्रवाई की मांग
संवाददाता कुमुद: प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वे कई बार थाने का चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
रायस करणपुर निवासी मनीता देवी, पत्नी मनजीत कुमार, तथा कल्पना देवी, पिता बुधराम, ने बताया कि वे अपनी समस्या को लेकर लगातार महेशगंज थाने जा रही हैं। आरोप है कि हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है और उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचने के बावजूद उन्हें धक्के खाकर लौटना पड़ रहा है। इससे परिवार में भय और निराशा का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मामले में उचित कदम नहीं उठाया गया तो पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में और देरी हो सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है।
ये भी पढ़ें ड्यूटी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर












