छात्राओं को किया गया जागरूक, अधिकारियों ने दिलाया आत्मविश्वास

छात्राओं को किया गया जागरूक, अधिकारियों ने दिलाया आत्मविश्वास

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। ब्रजराज सिंह महाविद्यालय आसपुर में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई और उन्हें निडर होकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत पुलिस व हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

पुलिस उपाधीक्षक अवनीश कुमार सिंह और थाना प्रभारी रोहित राठी ने भी छात्राओं को सजग, आत्मनिर्भर और निडर बनने की प्रेरणा दी। अधिकारियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हमेशा उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें