संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला मुनीम का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला मुनीम का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति गेट के पास सड़क किनारे एक मुनीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। मृतक की पहचान सराय जवाहरपुर थाना रिजोर निवासी अमृत सिंह पुत्र गोविन्द के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अमृत सिंह एटा की गल्ला मंडी में रहकर शांति स्वरूप की आढ़ती पर मुनीम का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मुनीम की मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और व्यापारी वर्ग में भी दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें