दैनिक रोल कॉल-समीक्षा बैठकों से पुलिस व्यवस्था में आएगी मजबूती

दैनिक रोल कॉल-समीक्षा बैठकों से पुलिस व्यवस्था में आएगी मजबूती

संवाददाता शिक्षा तिवारी

जनपद के सभी पुलिस थानों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन रोल कॉल-सह-समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य थानों में हो रहे कार्यों की गहन समीक्षा करना और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाती है। इनमें लंबित कांडों की समीक्षा, गिरफ्तारी तथा वारंट, इश्तेहार और कुर्की के निष्पादन की स्थिति, नियमित पेट्रोलिंग की जानकारी और उसकी समीक्षा, नवीनतम कानूनों एवं प्रावधानों की अद्यतन जानकारी, तथा डिजिटल माध्यम से किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की स्थिति और उनकी गुणवत्ता पर विस्तार से विचार किया जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन बैठकों के माध्यम से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। साथ ही अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था स्थापित करना, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराध नियंत्रण में प्रभावी योगदान देना है, ताकि जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal