दिनांक: 23 अप्रैल 2026लोनी क्षेत्र में सदा होती है अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की जीत , कथा व्यास परम पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 








साध्वी श्री उमा भारती ने कहा — गंगा की अविरल धारा के साथ बहती रहे रामकथा, राम, कृष्ण और शिव सनातन के मूल तत्व; अयोध्या के बाद काशी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में मंदिर हर सनातनी की इच्छा लोनी श्रीरामकथा के आखिरी दिन उमड़ा भारी जनसैलाब, कथा स्थल पर पैर रखने की नहीं मिली जगह लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने श्रद्धालुओं का जताया आभार, कहा— प्रभु श्रीराम के आदर्शों से चलेगी लोनी लोनी स्थित सिद्ध बाबा रामपार्क में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं श्रीरामकथा समिति द्वारा आयोजित भव्य श्रीरामकथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का कथा व्यास परम पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। इसके पश्चात श्रीरामकथा लोनी में विराम हुआ। कथा के अंतिम दिन उमा भारती सहित रसराज महाराज जी, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी (कैराना) एवं रमेश विधूड़ी (दिल्ली) सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। व्यास जी ने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने की सही विधि सिखाती है आदर, सेवा, त्याग और मर्यादा का महत्व बताती है तथा यह भी सिखाती है कि दूसरों की संपत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने सीताहरण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध और विभीषण राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के माध्यम से बताया कि भगवान कण-कण में विद्यमान हैं और दीन-दुखियों की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए सज्जनों के संगठित होने का आह्वान किया और कहा कि जब अच्छे लोग एकजुट होंगे, तो समाज से बुराइयाँ स्वतः समाप्त होंगी। अंततः सत्य की ही विजय होती है और अधर्म पर धर्म की जीत निश्चित है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा यह श्रीरामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का महायज्ञ है। प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सेवा, न्याय और समर्पण, ही हमारे जीवन और समाज को दिशा देंगे। लोनी की जनता ने जिस श्रद्धा और अनुशासन के साथ इस कथा को सफल बनाया है, वह अभूतपूर्व है। मैं सभी माताओं-बहनों, युवाओं और श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। हमारा संकल्प है कि लोनी में रामराज्य की भावना को साकार किया जाएगा, जहाँ न्याय, सेवा और संस्कार सर्वोपरि होंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, संगठित और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है, और लोनी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।”












