प्रयागराज: ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत छात्रों को निःशुल्क कंप्यूटर पुस्तकों का वितरण, खिले चेहरे

प्रयागराज: ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत छात्रों को निःशुल्क कंप्यूटर पुस्तकों का वितरण, खिले चेहरे

संवाददाता आयुष मिश्र करछना/प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास हेतु संचालित ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के अंतर्गत आज लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कॉलेज, धरवारा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ी पाठ्य पुस्तकें निःशुल्क वितरित की गईं. पुस्तकें पाकर छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला. छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर की शिक्षा को आधुनिक समय की मांग बताते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की. इस दौरान छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष शुक्ल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है. इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से डी.पी. शुक्ल, श्री बालेन्द्र सिंह, शौकत अली और क्षितीश तिवारी जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें