जनपद अलीगढ़ डीआईजी रेंज अलीगढ़ व एसएसपी अलीगढ़ द्वारा आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ

जनपद अलीगढ़ डीआईजी रेंज अलीगढ़ व एसएसपी अलीगढ़ द्वारा आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए डीआईजी रेंज अलीगढ़ तथा एसएसपी अलीगढ़ ने आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। नवस्थापित कंट्रोल रूम में अब जनपद की सीमाओं (बॉर्डर प्वाइंट्स) पर लगाए गए हाई-टेक सीसीटीवी कैमरों, थाना मोबाइल गाड़ियों पर लगाए जा रहे कैमरों तथा यूपी-112 पीआरवी वाहनों की व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

इस पहल से न केवल अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी, बल्कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और पुलिस की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच सकेगी।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal