जनपद एटा में अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन

जनपद एटा में अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद एटा में शिक्षा माध्यमिक अविष्कार अभियान के अंतर्गत आज 13 अक्टूबर, सोमवार को अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य विषय थे: पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जैवविविधता, मानव कल्याण में जीव विज्ञान, सूचना, संचार एवं परिवहन प्रौद्योगिकी, वैकल्पिक ऊर्जा, गणित और भौतिक विज्ञान। प्रदर्शनी में सभी छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, जिला समन्वयक गिरजा शंकर राजपूत, वित्त एवं लेखा अधिकारी पंकज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत, तथा अविनाशी सहाय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

छात्रों ने सभी अतिथियों को अपने-अपने विज्ञान मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें समझाया। अतिथियों ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें