जनपद एटा में मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों का तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

जनपद एटा में मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों का तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

संवाददाता: योगेंद्र सिंह

एटा। जनपद एटा में आशा कार्यकत्रियों का मानदेय वृद्धि आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने तीसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों की प्रमुख मांग है कि उनका मासिक मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किया जाए। संगठन की जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि आज तीसरे दिन भी धरना जारी है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर वार्ता नहीं की। धरना स्थल पर मौजूद बैनरों और पोस्टरों पर “आशा बहनों को न्याय दो” और “मानदेय बढ़ाओ, वादा निभाओ” जैसे नारे लिखे थे। आशा कार्यकत्रियों ने राज्य की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेंगी तथा धरना प्रदर्शन जारी रखेंगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें