वर्ष 2026-27 में पॉपकार्न मेकिंग एवं दोना-पत्तल मशीन वितरण हेतु आवेदन आमंत्रित- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद-25 मई,2026जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि,बोर्ड द्वारा खादी नीति के अन्तर्गत पॉपकार्न मेकिंग मशीन एवं दोना पत्तल मशीन (मोटराइज्ड) का वर्ष 2026-27 में वितरण किया जाना है। मशीनों के वितरण हेतु परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों का बोर्ड द्वारा गठित समिति द्वारा चयन कराकर सूची मुख्यालय उपलब्ध करायी जानी है। पात्रता- जनपद गाज़ियाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के पॉपकार्न बनाने वाले भुर्जी समाज एवं दोनापत्तल के कारीगर एवं इस उद्योग में रूचि रखने वाले इच्छुक व्यक्ति जो स्वरोजगार स्थापित करना चाहता हो, जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष तक होनी चाहिये जिनकी सूचना निम्न संलग्न,प्रारूप पर दिनांक 02.06.2026 तक इस कार्यालय को उपलब्ध करायी जानी हैं। पॉपकार्न मशीन एवं दोना पत्तल मशीन हेतु इच्छुक व्यक्ति आवश्यक प्रपत्रों के साथ कार्यालय में दिनांक 02.06.2026 तक जमा कराना सुनिश्चित करें, अथवा दूरभाष नम्बर-9580503198, 8920068444 पर सम्पर्क कर सकते हैं। कार्यालय-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, ए-1 औद्योगिक क्षेत्र मेरठ रोड (निकट सिहानी चूंगी) गाज़ियाबाद।












