नाबालिग बच्ची की हत्या करनेवाले के साथ,गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा अपराधी के साथ मुठभेड़।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

32 घंटे में नाबालिक बच्ची की हत्या कार्यरित करने वाले को थाना नंदग्राम के संयुक्त पुलिस द्वारा सशक्त कार्यवाही, श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम आज दिनांक 18.03.26 को थाना नन्दग्राम मे पंजीकृत मु0अ0सं0 129/26 मे आरोपी गौरव प्रजापति पुत्र लिखीराम नि0 नूरनगर थाना नन्दग्राम द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि उसने नाबालिग बच्ची की हत्या की है।तथा हत्या करने के बाद अपने खून से सने हाथो को एक रुमाल से साफ करके घटनास्थल के पास झाडियो मे फेका गया है ।अभियुक्त की निशादेही पर बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लाया गया जहां पर अभियुक्त द्वारा पूर्व से ही छिपाये गये अवैध हथियार से पुलिस पर जानलेवा हमला/फायरिंग की गई । पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गई जिसमे अभियुक्त के दोनो पैरो मे गोली लगी है । अभियुक्त के पास से अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किये गये है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल गाजियाबाद भेजा गया है ।












