33/11 केवी उपकेंद्र औद्योगिक आस्थान पर लगेगा अतिरिक्त 5 एमवीए पावर परिवर्तक, कल रहेगा बिजली का शटडाउन
एटा। बिजनेस प्लान 2025-2025 (भाग-2) के तहत 33/11 केवी उपकेंद्र, औद्योगिक आस्थान आईटीआई पर एक अतिरिक्त 5 एमवीए पावर परिवर्तक स्थापित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता सत्यनारायण ने बताया कि इसके लिए 13 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
शटडाउन के दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र औद्योगिक आस्थान से जुड़े क्षेत्रों — जीटी रोड, गंगानगर, संगम बिहार कॉलोनी, प्रशांत नगर, नगला केवल, निधौलो रोड, दूल्हेपुर रोड, असरौली, साईं धाम कॉलोनी, गोविंद धाम कॉलोनी, दान शाह नगर, श्री देवी पुरम, दुर्गा धाम कॉलोनी, कैप्टन साहब कॉलोनी (कासगंज रोड), आजाद नगर, न्यू यादव नगर, काशीराम कॉलोनी, दून पब्लिक स्कूल सहित अन्य इलाकों — में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस कार्य के चलते करीब 5325 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित होगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और कटौती के दौरान सहयोग करें।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: पत्नी से नाराज पति ने खाया, कीटनाशक पदार्थ हालत हुई नाजुक












