एटा पुलिस लाइन: एएसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, कर्मियों को दिए फिटनेस व अनुशासन के निर्देश

एटा पुलिस लाइन: एएसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, कर्मियों को दिए फिटनेस व अनुशासन के निर्देश

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। रिज़र्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने परेड की सलामी ली और दस्ता निरीक्षण किया। एएसपी ने पुलिस कर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई तथा ड्यूटी के समय वर्दी की शुद्धता और जनता से सौम्य व्यवहार रखने के निर्देश दिए। परेड में टोलीवार ड्रिल कराई गई। साथ ही पीआरवी-112 वाहनों का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहनों के लाइट, हूटर, पीए सिस्टम, दंगा नियंत्रण उपकरण आदि की कार्यक्षमता परखने के साथ रिस्पॉन्स टाइम को लेकर कड़ी हिदायत दी गई। निरीक्षण के पश्चात एएसपी ने मेस, कैंटीन, बैरक व आवासीय परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी जुटाई। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति, रहने-खाने की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी संकल्पदीप कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक किशनलाल गौतम सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें