तहसील सदर में फर्जी बैनामा कांड का खुलासा

तहसील सदर में फर्जी बैनामा कांड का खुलासा

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। तहसील सदर क्षेत्र में फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर जमीन का बैनामा कराने का बड़ा मामला सामने आया है। कोर्ट के दस्तावेजों के माध्यम से जमीन को गलत तरीके से हड़पने की साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले को लेकर शनिवार को शाह आलमपुर गांव के कई ग्रामीण दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सदर विधायक विपिन कुमार डेविड के आवास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद विधायक विपिन कुमार डेविड स्वयं ग्रामीणों को लेकर कोतवाली नगर पहुंचे। वहां शिकायतकर्ता जगत सिंह की तहरीर पर शिकायत दर्ज कराई गई। जगत सिंह ने बताया कि गांव के ही दुर्वेश और अजीत ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर उनकी जमीन का बैनामा करा लिया है। इस गंभीर मामले पर सदर विधायक विपिन कुमार डेविड ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि फर्जी तरीके से बैनामा कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने भी विधायक से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि इस फर्जीवाड़े में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। विधायक ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया