एक दिन की थाना प्रभारी बनकर छात्रा ने सुनी शिकायतें मैनपुरी।

एक दिन की थाना प्रभारी बनकर छात्रा ने सुनी शिकायतें
मैनपुरी।

मंडल संवाददाता अमित चौहान

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैनपुरी के बेवर थाना में अमर शहीद इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा इंदिरा यादव को एक दिन का थानेदार बनाया गया। थानेदार का चार्ज संभालते ही इंदिरा यादव ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और थाने की साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए। शहर में जाम की समस्या को लेकर भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद छात्रा ने सरकारी गाड़ी से शहर का भ्रमण किया और आठ प्रमुख समस्याओं को चिन्हित किया। थाना लौटकर उन्होंने तीन जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आदेश देते हुए छात्रा ने कहा कि लोगों की शिकायतों का जल्द निस्तारण होना चाहिए। साथ ही फरियादियों को सलाह दी कि छोटी-छोटी समस्याओं का निपटारा परिवार और मोहल्ले में ही करने का प्रयास करें, ताकि थाने और तहसील तक बार-बार दौड़ने की जरूरत न पड़े।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह की पहल छात्राओं को आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बनाने का काम कर रही है।

बाइट – इंदिरा यादव, एक दिन की थाना प्रभारी, बेवर थाना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें