फतेहपुर: 20 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान, विभागों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

20 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान, विभागों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

डीएम ने बैठक लेकर अधीनस्थों को किया निर्देशित 

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य‌‌ फतेहपुर । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति” फेज–05 अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने की। डीएम ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप 20 सितम्बर से 30 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसे आगे भी विस्तारित किया जा सकता है।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वह ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक गतिविधियां आयोजित करने हेतु रोस्टर बनाएं और नोडल अधिकारी नामित करें। महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की योजनाओं, अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए बीसी सखी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर और अन्य कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। डीएम ने प्रेरक महिलाओं/बालिकाओं को चिन्हित कर सम्मानित करने, मीडिया के माध्यम से उनकी कहानियां साझा करने और व्यापक प्रचार–प्रसार करने के निर्देश दिए।

एआरटीओ को महिलाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का कार्य सौंपा गया। वहीं विद्यालयों में मिशन शक्ति से जुड़ी गतिविधियां व लघु फिल्में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। नगर निकायों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना भी की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, एडीएम सुनील कुमार, एएसपी महेंद्र पाल सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें एटा:-जैथरा में महिला सशक्तिकरण पर पुलिस का संवाद, छात्राओं को मिली सुरक्षा और जागरूकता की जानकारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया