एटा:-जैथरा में महिला सशक्तिकरण पर पुलिस का संवाद, छात्राओं को मिली सुरक्षा और जागरूकता की जानकारी

एटा:-जैथरा में महिला सशक्तिकरण पर पुलिस का संवाद, छात्राओं को मिली सुरक्षा और जागरूकता की जानकारी

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस टीम ने RDS इंटर कॉलेज जैथरा और जनता इंटर कॉलेज नगला गजपत की छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध रोकथाम, साइबर क्राइम से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव और प्रेम संबंधों में सतर्कता पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने छात्राओं को महिला व आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 108, 1076 और 112 की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े पम्पलेट्स भी बांटे गए।

इस दौरान ग्राम पंचायत भाऊपुरा की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता संदेशों को आत्मसात किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें