पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने SIR कार्य में तेजी लाने के लिए BLO से की चर्चा
संवाद दाता:पंकज मिश्रा
मैनपुरी। करहल विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन एवं प्रवासी मतदाताओं की जानकारी जुटाने हेतु चल रहे SIR कार्य को गति देने के लिए पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान सक्रिय दिखाई दिए। सोमवार को उन्होंने कुचैला मंडल के बूथ संख्या 259 पर पहुंचकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से विस्तृत बातचीत की और अब तक की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। पूर्व विधायक ने BLO तथा उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से SIR गणना प्रपत्र समय पर जमा कराने का आग्रह किया, ताकि प्रवासी मतदाताओं से जुड़ी सूचनाओं को सही समय पर अद्यतन किया जा सके। उन्होंने कहा कि SIR कार्य चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें लापरवाही से मतदाता सूची प्रभावित हो सकती है। अशोक सिंह चौहान ने कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर संपर्क कर प्रवासी मतदाताओं की सही जानकारी जुटाएं और इसका रिकॉर्ड निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की।
इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।












