हसायन में रेल हादसा: जन सेवा केंद्र संचालक की मौत, आत्महत्या या दुर्घटना पर संशय

हसायन में रेल हादसा: जन सेवा केंद्र संचालक की मौत, आत्महत्या या दुर्घटना पर संशय

सावंददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस। हसायन कोतवाली क्षेत्र के बसतोई गांव के पास सुबह लगभग 9 बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लाखन सिंह बघेल निवासी संतीपुर, एटा के रूप में हुई है, जो बचपन से अपने मौसा प्रेमपाल सिंह के पास बस्तोई गांव में रह रहा था और वहीं जन सेवा केंद्र संचालित करता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे को लेकर दो तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या की घटना मान रहे हैं, जबकि परिवारजन का कहना है कि लाखन के कान में मोबाइल की लीड लगी थी, जिसके कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया होगा और यह एक दर्दनाक दुर्घटना हो सकती है।

लाखन सिंह की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी दो माह की एक बच्ची भी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal