अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 8 से 25 नवंबर तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 8 से 25 नवंबर तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा।
खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अन्तर्गत आने वाले अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 01 जनवरी 2024 से आगामी 05 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस योजना का पूरा व्यय भारत सरकार वहन करेगी। “वन नेशन, वन राशन कार्ड” योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थी भी जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, माह नवंबर 2025 के सापेक्ष निःशुल्क खाद्यान्न वितरण दिनांक 8 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। वितरण का समय प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दोपहर 12:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा। अंत्योदय योजना कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं एवं 21 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा खाद्यान्न) निःशुल्क मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल (कुल 5 किग्रा खाद्यान्न) निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वितरण कार्य नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में उचित दर विक्रेताओं द्वारा कराया जाएगा। जिन कार्डधारकों का अंगूठा या उंगली ई-पॉस मशीन पर सत्यापित नहीं हो पाता है, उन्हें अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 को OTP सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त होगा। राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे वे किसी भी उचित दर की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।

योजना से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी हेतु लाभार्थी नीचे दिए गए अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं—

विकास खण्ड अलीगंज: पूर्ति निरीक्षक – 8709430838

विकास खण्ड जैथरा: पूर्ति निरीक्षक – 7310891092

विकास खण्ड जलेसर: पूर्ति निरीक्षक – 7455891174

विकास खण्ड अवागढ़: पूर्ति निरीक्षक – 8800080198

विकास खण्ड मारहरा व नगर क्षेत्र एटा: पूर्ति निरीक्षक – 8077058772

विकास खण्ड निधौलीकलां: पूर्ति निरीक्षक – 9097032538

विकास खण्ड सकीट: पूर्ति निरीक्षक – 9412709678

विकास खण्ड शीतलपुर: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – 7251910000

कमलेश कुमार गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी, एटा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया